देहरादून
SDRF के मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ द्वारा दिनाँक 29 जनवरी 2024 को समय प्रातः 11:30 बजे (दक्षिण अमेरिका समयानुसार) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है।
अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड महोदय द्वारा सफलतापूर्वक आरोहण करने के लिए मुख्य आरक्षी राजेन्द्रनाथ की सराहना की। देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम गौरवान्वित किये जाने पर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए रु 10,000 के नगद पुरस्कार की घोषणा की गयी।
श्रीमती रिधिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, SDRF द्वारा राजेन्द्र नाथ को सफल आरोहण के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन पर्वतारोहण अभियानों से प्राप्त अनुभव हाई एल्टीट्यूड एरिया में SDRF की कार्यदक्षता व निपुणता बढ़ाने में अत्यंत सहायक होगा।
मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF द्वारा राजेंद्र नाथ को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय एवं उत्तराखंड पुलिस का ध्वज लहराने के लिए शुभकामनाएं दी गयी एवं कहा कि इससे अन्य कार्मिक भी लाभान्वित होंगे।

More Stories
धामी कैबिनेट का विस्तार, 5 पांच नए मंत्रियों को मिली जगह
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया