देहरादून
न्यायालय द्वारा जारी गैरजमानती वारंटो की शत प्रतिशत तामीली एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी प्रभारी/थानाध्यक्षों को कडे निर्देश निर्गत किये गये है। जारी निर्देशों के क्रम में थाना राजपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा *मां0 एसीजेएम तृतीय कोर्ट के एन आई एक्ट के वाद संख्या: 3740/19* मे *पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे* अभियुक्त विनेश सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। अभियुक्त काफी शातिर किस्म का अपराधी है तथा उसके द्वारा लगातार पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिये बार-बार अपने ठिकाने व मोबाइल नम्बर बदले जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी-पतारसी करते हुए इलेक्ट्रानिक्स सर्विलांस का भी उपयोग किया जा रहा था, साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप मुखबिर की सूचना पर विगत 05 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त विनेश ठाकुर को जोहडी गांव से गिरफ्तार किया गया। जहां अभियुक्त अपने घर को छोडकर किराये के मकान में निवास कर रहा था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*: विनेश सिंह ठाकुर पुत्र आनन्द सिंह ठाकुर निवासी: 3/4 आदर्श कालोनी लेन 3/4 दून विहार उम्र लगभग 47 वर्ष
*हाल निवास:* जोहडी गावं
*पुलिस टीम:*
01: उ0नि0विकेन्द्र चौधरी चौकी प्रभारी जाखन
कां0 विकास , कां0 जितेन्द्र, हे0कां0 किरन एसओजी

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री