देहरादून
राजपुर क्षेत्र में गुलदार द्वारा एक बालक पर हमला किए जाने की घटना के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर राजपुर तथा रायपुर पुलिस द्वारा वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर दिन रात नियमित रूप से प्रभावित इलाके में गस्त करते हुए लोगों को सावधानी बरतने हेतु सचेत किया जा रहा है।
आज कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर गुलदार के हमले का एक वीडियों प्रसारित कर उक्त वीडियो को देहरादून का बताते हुए आमजन के मध्य भय व्याप्त करने का प्रयास किया गया, जिससे इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम में लगी एजेंसीज को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।
उक्त वायरल वीडियो के संबंध में वन विभाग की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 469/186 भादवि व धारा – 65 आई0टी0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति