देहरादून
*सड़क सुरक्षा माह*
सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष में दिनांक 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक 34 वें सडक सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। जनपद देहरादून में *34 वें सड़क सुरक्षा माह* का आज दिनांक 15-01-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली गई बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त रैली पुलिस लाइन से आराघर से ई0सी0 रोड से दिलाराम चॉक से घंटाघर से बुद्धा चौक से सुभाष रोड से रेस कोर्स से होते हुए वापस पुलिस लाइन देहरादून तक निकाली गई। इस दौरान रैली में मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा बैनरो व पम्पलैटो के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
*34 वे सडक सुरक्षा माह* के दौरान जनपद पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात नियमों के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न स्कूलो/ शिक्षण संस्थानों / औद्योगिक क्षेत्रों व सार्वजनिक स्थानों में प्रशिक्षण/जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को साथ जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। उक्त कार्यक्रमों के दौरान आमजन के बीच जाकर उन्हें सड़क सुरक्षा के उपायों को प्राथमिक्ता देने, लापरवाही से वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन न करने के परिणामों के सम्बंध में जागरूक किया जायेगा, साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता के लिए आगे आने हेतु प्रेरित किया जायेगा।
पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर/ यातायात तथा अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री