देहरादून
आज दिनांक: 31-12-23 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जनपद के विभिन्न स्थानो पर आयोजित होने वाले आयोजनो के दृष्टिगत क्षेत्र का जायजा लिया गया। इसी क्रम में एसएसपी देहरादून द्वारा स्वंय मसूरी पहुंचकर देहरादून से मसूरी मार्ग पर लगाये गये पुलिस बैरियर एवं चैक प्वाइंटो को चैक किया गया। साथ ही मसूरी पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने वाले कार्यक्रम स्थलों पर जाकर वहां के स्वामियों से वार्ता कर स्पष्ट निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थलो पर पार्किंग व्यवस्था की सम्पूर्ण जिम्मेदार आयोजन स्थल स्वामियों की स्वंय की होगी तथा वहां आने वाले वाहनों से किसी भी प्रकार से यातायात अवरूद्ध नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही एसएसपी देहरादून द्वारा सभी दून वासियों को नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश