हरिद्वार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हरिद्वार स्थित हरिहर आश्रम कनखल पहुंचकर आचार्य महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा स्वामी अवधेशानन्द गिरिजी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशिर्वाद लिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर पद पर 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरिजी महाराज ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को पुस्तक भेंट की। कैबिनेट मंत्री ने कहा साधु-संतों के आशीर्वाद से आध्यात्मिक शक्ति मिलती है, और सामाजिक जीवन में ये प्रेरणा देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा संतों का हृदय निर्मल होता है, संतों की शरण में आने से मन को असीम शांति प्राप्त होती है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री