देहरादून
आज दिनांक 25/12/2023 को क्रिसमस डे के अवसर पर व लंबा वीकेंड व बच्चो के छुट्टियां पड़ने पर मसूरी,देहरादून व आसपास के इलाको में पर्यटकों के अधिक आवागमन के कारण सभी होटल ,रिजॉर्ट फूल हो गए है ,उसके उपरांत भी पर्यटकों का आवागमन जारी है।
क्रिसमस डे के अवसर पर यातायात व्यवस्था के अधिक दबाव के कारण जनपद के सभी अधिकारी यातायात व्यवस्था संभालने हेतु मुख्य चौराहों व मुख्य मार्गों पर उपस्थित है, यातायात के अत्याधिक दबाव व अत्यधिक पर्यटक आने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्वयं दिलाराम चौक पर ट्रैफिक का मोर्चा स्वयं संभाला व लगातार मॉनिटरिंग ट्रैफिक की की जा रही है, पर्यटकों के अत्यधिक आने के कारण शहर में यातायात का दबाव है सभी पुलिस अधिकारीगण यातायात व्यवस्था का संचालन स्वयं किया जा रहा है,ट्रैफिक व्यवस्था में ट्रैफिक पुलिस ,cpu के अतिरिक्त थानों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त फोर्स ड्यूटी हेतु लगाया गया है।

More Stories
ऋषिकेश क्षेत्र में फ्लैट में जुआ खेलते हुए 8 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 लाख रूपये से ज्यादा की नगदी बरामद
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड