देहरादून
बीजेपी पार्षदों ने नगर निगम में नये नगर आयुक्त गौरव कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर पार्षदों ने नगर निगम द्वारा शहर में कराये जा रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा की और अपने सुझाव दिए साथ ही सफाई व्यवस्था समेत पथ प्रकाश को सुचारू किये जाने का आग्रह किया। नगर आयुक्त ने पार्षदों के सुझाव लिए और उन्हें उचित आश्वासन दिया। इस दौरान पार्षद भूपेंद्र कठैत, श्रीमती नंदिनी शर्मा, अजय सिंघल, संजय नौटियाल, अनूप नौडियाल, विशाल कुमार, योगेश घाघट, चुन्नीलाल, श्रीमती सुशील रावत, कमल थापा, श्रीमती विमला गोड, श्रीमती अनीता शर्मा , बीना रतूड़ी, महिपाल धीमान ,सत्येंद्र नाथ, मनमोहन धानी, विनोद नेगी, श्रीमती प्रमिला कोहली,आदि उपस्थित रहे।

More Stories
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश