देहरादून
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय वायु सेना की महिला अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को मिजोरम राज्य के राज्यपाल का ए०डी०सी नियुक्त होने पर उन्हें और परिवारजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मनीषा की सास लीलावती कार्की को पत्र भेजकर बधाई एवं शुभकामनाएं शुभकामनाएं प्रेषित कर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए अत्यन्त हर्ष का विषय है कि भारतीय वायु सेना की महिला अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को मिजोरम राज्य के राज्यपाल का ए०डी०सी नियुक्त किया गया है। स्क्वाड्रन लीडर मनीषा ने देश की पहली महिला ए०डी०सी बनकर इतिहास अपने नाम कर लिया है। स्क्वाड्रन लीडर मनीषा का ए०डी०सी नियुक्त होना यह एक मील का पत्थर है, जब महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता की सम्पूर्ण बाधाओं को दरकिनार करते हुए प्रथम बार इस पद के लिए एक महिला का चयन किया गया है। यह महिला सम्मान महिला सशक्तिकरण महिला सार्मथ्य, महिला सम्मान व स्वालम्बन की प्रतीक है। ज्ञात हो कि स्क्वाड्रन लीडर मनीषा के पति मेजर दीपक सिंह कार्की मूल रूप से उत्तराखण्ड राज्य के पिथौरागढ जनपद के निवासी है, जो कि उत्तराखण्ड राज्य के लिए गौरव का विषय है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा