देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजपुर रोड स्थित दिलाराम बाजार का मौका मुआयना कर मौके पर उपस्थित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि आज दोपहर दिलाराम बाजार में वन मुख्यालय के बाहर स्थित लेमन चिली नामक रेस्टोरेंट अचानक आग लग गयी। जिसने अगल-बगल की दो अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आगे लगने के कारणों का जांच के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने दुकान के ऑनर को सरकार की तरफ से मदद का भरोसा भी दिया।
इस अवसर पर दुकान संचालक आर. के शर्मा, डी.के शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का किया आवाह्न
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं