देहरादून
दिनांक 08/12/23 को जनपद में रायपुर, डोईवाला, सहसपुर, विकासनगर, चकराता तथा कालसी क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग केंद्रों में एन0एम0एम0 एस0एस0 / डॉ0 शिवानंद नौटियाल एवं राज्य योग्यता श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 का आयोजन किया जा रहा है।
दिनांक 08-09 दिसंबर 2023 को जनपद देहरादून में आयोजित किये जा रहे *”उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट – 2023″* के दृष्टिगत अलग-अलग स्थानों पर रूट डायवर्ट किया गया है, परंतु दिनांक 08 दिसंबर को आयोजित की जा रही उक्त परीक्षा की दृष्टिगत उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यार्थियों को उनके द्वारा प्रवेश पत्र प्रस्तुत किए जाने पर आने- जाने की छूट प्रदान की जायेगी, इस संबंध में एसएसपी देहरादून द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों/ थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, यदि इस दौरान किसी भी अभ्यार्थी के समक्ष आवागमन को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न होती है तो वह तत्काल 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से जनपद पुलिस को अवगत करा सकते हैं।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज