विकासनगर
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र मे दीनदहाड़े फायरिंग कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारने वाले आरोपियों को दून पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है |
सूत्रों के अनुसार ज़मीनी विवाद के चलते यह हत्या की गयी थी हालांकि देहरादून ssp अजय सिंह ने इस बात को पूरी तरह से गलत बताया है, ssp अजय सिंह के अनुसार छम्मो देवी नाम की महिला को डराने धमकाने के मकसद से आये इन आरोपियों को जब गांव के लोगों ने घेरा तो डर के कारण आरोपियों द्वारा ग्रामीणों पर फायर झोंक दी गयी जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत वहीँ एक गंभीर रूप से घायल हो गया | मृतक और घायल व्यक्ति का इन आरोपियों से कोई लेना देना नहीं थी , बीच बचाव मे आये यह दोनों लोग आरोपियों द्वारा झोंकि गयी फायर के चपेट मे आ गए |
वहीँ मामले की पड़ताल करने पर पुलिस को यह जानकारी भी प्राप्त हुई कि ज़मीन को लेकर आरोपी और छम्मो देवी के बीच बहस हो रही थी इसी बीच ग्रामीण जब बीच बचाव मे आये तो आरोपियों और ग्रामीणों कर बीच पथराव भी हुआ जिसके बाद आरोपियों ने ग्रामीणों पर फायर कर दिया वहीँ आरोपी अपनी गाड़ी उसी जगह छोड़ कर किसी अन्य व्यक्ति की गाड़ी छीन कर वहां से फरार हो गए थे |
आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा कई cctv कैमरों को खांगला गया और घटना मे संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया |

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न