देहरादून
महापौर सुनील उनियाल गामा के निर्देश एवं नगर आयुक्त मनुज गोयल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 22/10/23 को नगर निगम ने एस पी जोशी सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में देहरादून रेलवे प्रशासन के साथ मिलकर रेलवे परिसर के अंदर एवं बाहर क्लीन ड्राइव चलायी गयी । इस स्वच्छता ड्राइव में स्वयं सेवी संस्थाओ ने भी प्रतिभाग किया। स्वच्छता ड्राइव में नगर निगम के सफाई निरीक्षक राजेश बहुगुणा , सुपरवाइजर , पर्यावरण मित्र , रेलवे के कर्मचारी मौजूद रहे। स्वच्छता कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों ने भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
एस पी जोशी द्वारा उपस्थित जन समुह को
सफाई के प्रति जागरूकता करते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी।
*नगर आयुक्त मनुज गोयल ने अपील की है* कि आज पर्यावरण को बचाने का जज्बा दिखाने की आवश्यकता है क्योंकि स्वच्छ पर्यावरण हमारी आने वाली पीढ़ीयो के लिए एक अनमोल धरोहर है तथा पर्यावरण का संरक्षण करना एक चुनौती के समान है ।
महापौर ने सभी शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है* कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे सभी को आगे आना होगा। शहर की सफाई करना नगर निगम का दायित्व है किन्तु शहर को गन्दा होने से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न