देहरादून
देहरादून स्तिथ डालनवाला क्षेत्र में डीएबी कॉलेज की दीवार गिरने से हुई युवती की मृत्यु के संबंध में कॉलेज प्रशासन की लापरवाही पर अभियोग पंजीकृत।19 अक्टूबर सांय के समय करीब 08: 30 बजे डीएवी पीजी कालेज के पीछे की दीवार अचानक सडक की तरफ ढह गयी, जिसकी चपेट में आने से वहां से गुजर रहे एक युवक रघुवीर तोमर तथा युवती सुशमिता तोमर गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें मौके पर उपस्थित अन्य राहगीरों द्वारा मलबे से निकालकर उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां कु0 सुशमिता को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया। घटना में रघुवीर तोमर पुत्र श्री गोगडिया ग्रा0 व पो0 कोटा तपलाड, चकराता देहरादून जो कि मृतका के भाई हैं, गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना के सम्बन्ध में मृतका के भाई द्वारा कालेज प्रशासन की लापरवाही के कारण उक्त घटना के घटित होने के सम्बन्ध में एक तहरीर थाना डालनवाला पर दी गई, जिस पर डीएवी कालेज प्रशासन के विरूद्ध मु0अ0सं0: 239 धारा: 304 ए, 336 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
मृतक युवती मूल रूप से देहरादून चकराता की रहने वाली है जिसकी हाल ही में नियुक्ति कनिष्ठ सहायक डिग्री कालेज पुरोला के पद पर हुई थी। प्रकरण की जांच की जा रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश