
देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित कंडोली पहुंचकर बीते दिनों बारिश से हुए नुकसान का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने कंडोली खाला में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई पुलिया तथा कड़ोली की क्षतिग्रस्त हुई सड़क मार्ग का मौका मुआयना कर लोक निर्माण विभाग तथा बिजली विभाग के अधिकारियों के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्थानीय लोगों द्वारा मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया गया कि बारिश के कारण कड़ोली खाला की पुलिया और सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मंत्री को यह भी अवगत कराया कि पुलिया के पास बिजली विभाग का पॉल है जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल बिजली का पॉल दूसरी जगह सिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कंडोली के सड़क मार्ग को शीघ्र अति शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा बरसात के कारण बरसाती नाले और पानी की निकासी के लिए निकट भविष्य काल में दीर्घकालिक योजना बनाकर कार्य करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, अजय कार्की, मनोज कार्की, सकुंतला जोशी, भगवान सिंह कैड़ा, मानवेंद्र सती आदि उपस्थित रहे।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा