देहरादून
हरितालिका तीज सम्पूर्ण विश्व एवं भारतवर्ष में निवास करने वाले हिंदु समाज में मनाया जाने वाला एक पवित्र धार्मिक पर्व है |अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली एवं पति की दीर्घायु , सौभाग्य कल्याण के साथ साथ परिवार में सुख-शांति हेतु हिंदु नारियों द्वारा मांगलिक अनुष्ठान के रूप में मनाया जाने वाला पवित्र पर्व है | सम्पूर्ण देश में निवास करने वाले गोर्खा समाज की महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, जन्म-जन्मांतर पति प्रेम हेतु पूर्ण निर्जला व्रत रखकर मनाती हैं | हरितालिका तीज गोर्खाली महिलाओं के लिए महान धार्मिक अनुष्ठानिक पर्व एवं अति लोकप्रिय पर्व है |वैसे तो यह पर्व 18 सितम्बर 2023 को है पर गोर्खाली महिलाएं इसका आयोजन अपने अपने क्षेत्रमें पहले से ही हर्षोल्लास के साथ करती हैं|
आज नागनाथ ग्राम सभा में श्रीमती बिनिता खत्रीजी की अध्यक्षता में हरितालिका तीज समारोह का आयोजन किया गया |
सांस्कृतिक लोकगीत एवं लोक संगीत तीज पर्व की आत्मा हैं |इसी परम्परा के अंतर्गत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया था और सभी ने गोर्खा व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया |
आज इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती गोदावरी थापलीजी , गोर्खाली सुधार सभाके अध्यक्ष पदमसिंह थापाजी, शमशेर थापाजी,श्रीमती ज्योति कोटिया कमला थापाजी एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे |
वही जैंतनवाला ग्राम सभा की ग्राम प्रधान श्रीमती दुर्गा राई द्वाराअपनी ग्राम सभा में हरितालिका तीज समारोह का आयोजन किया गया*|
सांस्कृतिक लोकगीत एवं लोक संगीत तीज पर्व की आत्मा हैं |इसी परम्परा के अंतर्गत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया था और सभी ने गोर्खा व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया |
आज इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती गोदावरी थापलीजी , शाखा अध्यक्ष शमशेर थापाजी , कमला थापाजी श्रीमती ज्योति कोटिया , सृजना पौडेल ,श्रीमती निर्मला थापा, श्रीमती प्रभा शाह,श्रीमती प्रमिला खत्री, श्रीमती देवकी देवान , सूश्री सोनाली राई एवं ग्राम वासी वरिष्ठजन एवं मातृशक्तियाँ उपस्थित थे |

More Stories
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश