देहरादून वार्ड 78 के पार्षद रमेश कुमार मंगू ने प्रोजेक्ट साइन के अंतर्गत एलईडी (LED) बल्ब लगाओ, बिजली बचाओ और पर्यावरण बचाओ अभियान के अंतर्गत अपने कैम्प कार्यालय आँगलभट्टा में सिस्का कंपनी (SYSKA COMAPNY ) के एलईडी बल्बों का बहुत ही कम मूल्य में वितरण कैम्प का आयोजन किया।
पार्षद रमेश कुमार मंगू ने बताया कि सिस्का कंपनी बिजली के लेटेस्ट बिल पर नये एलईडी बल्ब मात्र 25 रुपये में तथा पुराने कांच के बल्ब (ICL) के बदले मात्र 15 रुपये में दे रही हैं, जिसको देखते हुए आज छेत्र वासियों की सुविधा के लिए हमने ऑगलभट्टा छेत्र में कैम्प लगाया, उन्होंने बताया इन एलईडी बल्ब के उपयोग से उपभोक्ताओं को बिजली के बिल में थोड़ी राहत मिलेगी, आगे भी जनहित में छेत्रवासियों की सुविधानुसार वार्ड में इस प्रकार के कैम्प लगाये जायेंगे।
आज के कैम्प में विकास पाल, योगेश कुमार, एडवोकेट विजय पाल, सिद्धार्थ वर्मा, रामजग, सतपाल, सुभाष धस्माना, हिमांशु तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश