देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पूर्व सांसद बलराज पासी के आवास पर जाकर उनके पिता एवं लोकतंत्र सेनानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, स्व. योगराज पासी निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने स्व. योगराज पासी के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सामाजिक कार्यकर्ता स्व. भारत भूषण के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उनके आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता गौरव शर्मा के आवास पर जाकर उनकी दादी के निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दारूण दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक अरविन्द पाण्डेय, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, दिनेशपुर चेयरमैन सीमा सरकार, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, स. मेजर सिंह, जिला पंचायत सदस्य हरजसपाल सिंह ‘हैरी’, सुशील सिंगला, पूरन जोशी, अनन्त जैन, आदि उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश