देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में आईटीबीपी के महानिदेशक संजय गुंज्याल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने उत्तराखण्ड में आईटीबीपी के कार्यकलापों से संबंधित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सैन्य व वीर भूमि है। राज्य में सेना व अर्द्धसैन्य बलों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। मुख्यमंत्री ने राज्य में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के सम्मान में उनके गांव एवं शहर की सड़कों, स्कूल भवन आदि शहीदों के नाम पर रखे जाने पर भी सहमति जताई।
मुख्यमंत्री ने सीमांत क्षेत्रों में आईटीबीपी द्वारा दी जा रही सेवाओं की भी सराहना की।

More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव, मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा