रामनगर
रामनगर कोतवाली पुलिस एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की संयुक्त टीम रामनगर में स्थित होटल एवं रिसोर्ट में चेकिंग अभियान कर रही थी इसी बीच टीम ने रानीखेत रोड पर गर्जिया बेस्ट हाउस होटल में छापा मार कार्रवाई की तो होटल के कमरे में एक युवक व एक युवती आपत्तिजनक अवस्था में मिले तथा टीम में शामिल पुलिस कर्मियों ने कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि होटल स्वामी से इस मामले में पूछताछ की गई तो वह होटल का कोई रजिस्ट्रेशन और ना ही एंट्री रजिस्टर दिखा सका उन्होंने बताया कि इस मामले में होटल संचालक शेखर चंद्र मासीबाल निवासी रानीखेत रोड एवं परविंदर सिंह निवासी ग्राम धर्मपुर औलिया निवासी रामनगर को गिरफ़्तार कर उक्त दोनों के विरुद्ध अनैतिक देव व्यापार निवारण अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है कोतवाल ने बताया कि इसके साथ ही पीड़िता युवती को उसके परिजनों के सपुर्द करने की कार्रवाई की गई।

More Stories
एसएसपी दून की सख्ती, शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी करने वाले छात्र होंगे चिन्हित, छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े/मारपीट पर तत्काल अभियोग दर्ज कर होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही, सम्बन्धित शिक्षण संस्थान की जवाबदेही भी होगी तय
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार