देहरादून
सेवा के दौरान मृत्य होने पर उपनल कर्मचारी के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान सहायता के रूप में एक लाख रुपये कर दिए गए। गौरतलब है कि फरवरी माह में उपनल कर्मियों के सम्मेलन में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस राशि को एक लाख रुपये करने की घोषणा की थी। जिसपर सैनिक कल्याण मंत्री ने अनुग्रह अनुदान राशि के आदेश पर पुनर्विचार करने के उपनल प्रशासन को निर्देश दे दिए थे, जिसका आदेश संशोधित कर जारी कर दिया गया है।
ज्ञात हो कि उपनल कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को अब तक केवल ₹15 हजार रुपये दिए जाते थे और कुछ दिन पूर्व उपनल ने इसे बढ़ाकर ₹50 हजार किया था। जिसके बाद सोमवार को संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है और अब उपनल कर्मचारी की सेवा काल के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को ₹100000 की धनराशि दी जाएगी। इस आदेश को पूर्व की भाति 01 अगस्त 2023 से लागू माना जायेगा।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा