हरिद्वार
शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से उनके आश्रम में पहुंचकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आशीर्वाद लिया और साथ ही उन्होंने आश्रम में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में भी भाग लिया। आजकल आजकल पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा हैं।
इस अवसर पर शंकराचार्य महाराज ने कहा कि गणेश जोशी के नेतृत्व में उत्तराखंड में ग्राम विकास और कृषि विभाग तथा सैनिक कल्याण विभाग तेजी से कार्य कर रहा है कैबिनेट मंत्री के रूप में गणेश जोशी के कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि श्रीअन्न योजना के कारण उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के किसानों को बहुत फायदा हो रहा है और सैनिक कल्याण मंत्री ने जिस तरह से सैन्यधाम के निर्माण में युद्ध स्तर पर कार्य किया है वह सराहनीय है
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शंकराचार्य का आशीर्वाद और उनकी सलाह हमें अपने कर्तव्य का बोध कराती है और उनके आशीर्वाद से हम विभिन्न कार्यों को गति प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने पुरुषोत्तम मास के बारे में कहा कि इस मास में श्रीमद् भागवत कथा का विशेष महत्व है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा