देहरादून
बालावाला में डेंगू व मलेरिया की लड़ाई से लड़ने के लिए टीम वारियर्स , न्यू संस्था व टीम एवोल्यूशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 100 से अधिक की संख्या में रक्तदाताओं ने रक्तदान किया । कार्यक्रम में रक्तदाताओं को पेड़ भेंट कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने की भी मांग की ।

टीम वारियर्स के संस्थापक शिवम बहुगुणा ने डेंगू को महामारी बताते हुए डेंगू से बचाव की सलाह दी साथ ही लोगों से अपील में रक्तदान करने की बात रखी व बताया कि टीम वारियर्स लंबे समय से रक्तदान शिविर का प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजन करती आ रही है ।
वहीं नेक्स्ट एवोल्यूशन ऑफ वर्ल्ड के संस्थापक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने पर्यावरण बचाव व स्वच्छता की मांग की साथ ही पेड़ लगाने की मांग की । रक्तदान शिविर में एम्बुलेंस एसोसिएशन द्वारा दूर दराज से आने वाले रक्तदाता को लाने व छोंडने की सेवा दी ।
शिविर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल टीम एवोल्यूशन के संस्थापक लक्ष्य खंडूरी , पूर्व जिलामंत्री मनीष नैथानी , श्रीमती मंजू पांडेय , संदीप सिंह , चौधरी जगवीर सिह व अनुज गुप्ता अतिथि रहे साथ ही रैपर डकैत शैड्डी , डीजे पम्मी , हिमांशु जखमोला , काजल लोधी , मोनिका रौथाण , राहुल बहुगुणा , अमित चौहान , प्रशांत पाल , पिंकी चौहान , मनीष नेगी , पूनम दानु , विनोद खंडूरी , हरजिंदर सिंह , सौरभ पंवार , दीपक नेगी व उदित मौर्य आदि मौजूद रहे ।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न