देहरादून
नगर आयुक्त मनुज गोयल द्वारा डेंगू की हर सम्भव रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में आज दिनांक 26.07.2023 को टीम द्वारा चन्दन नगर व रेस्ट कैम्प इलाके में घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में डेंगू लार्वा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 11 स्थानों में लोगों की लापरवाही के कारण डेंगू लार्वा पाये जाने के कारण कुल 5100/- रू0 का अर्थदण्ड लगाया गया।
निरीक्षण के दौरान टीम के द्वारा लोगों को डेंगू बीमारी की रोकथाम एवं बचाव के बारे में जागरूक भी किया गया तथा बताया गया कि नगर आयुक्त द्वारा शहर के प्रत्येक नागरिक से अपील की गई है कि सप्ताह में एक दिन अपने घर व आसपास रखे अनुपयोगी समानों की साफ-सफाई जरूर करें जिससे डेंगू मच्छर का लार्वा न पनप सके एवं हमारा शहर डेंगू बीमारी से बचा रहें।
आज की कार्यवाही के दौरान टीम में डा0 सुभाष जोशी (जिला मलेरिया अधिकारी), डा0 सी0एस0रावत, डा0 प्रत्यूष तथा नगर निगम से विश्वनाथ चैहान, राजेश पंवार, श्रीमती पुष्पा रौथाण (सफाई निरीक्षक), मुकेश वाल्मीकी व मनीष आदि उपस्थित रहे।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
सम्मान और सेवा का संगम: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा