प्रेमचंद अग्रवाल, शहरी विकास मंत्री
डोईवाला
डोईवाला इंटीग्रेटेड टाउन शिप के संबंध में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि किसानों की ज़मीन अधिग्रहण का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डोईवाला क्षेत्र में एरोसिटी बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है तथा जमीन अधिग्रहण करने की कोई योजना नहीं है, इस क्षेत्र के सुनियोजित विकास हेतु जोनल प्लान तैयार किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि किसानों, क्षेत्रवासियों से संवाद के उपरांत ही जोनल प्लान तैयार किए जाएंगे। इस क्षेत्र की अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु सरकार द्वारा बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज आदि संरचनाएं स्थापित/सृजित की जाएंगी।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित