
देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सरखेत का दौरा किया। गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण मालदेवता क्षेत्र में शेरकी- सिल्ला मोटर मार्ग सरखेत गांव के पास बह गया। जिस कारण क्षेत्र के कई गांव का राजधानी से संपर्क कट गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्राभावित क्षेत्र दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सरखेत में पिछली बार आई आपदा में विद्यालय के शीघ्र भवन निर्माण के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यालय के बाहर सुरक्षा दीवार लगाने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को बारिश के कारण जो सड़क बही है उसको शीघ्र अति शीघ्र निर्माण कार्य शुरू किया जाए। मंत्री ने अधिकारियों को बरसात से बचाव से संबंधित क्षेत्र में जितने कार्य चल रहे है उनको प्राथमिकता में रखते हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। ताकि क्षेत्र वासियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश