रुड़की
रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के हरिद्वार -दिल्ली हाइवे बाईपास पर आज सुबह बाइक,कार और टैंकर की आपस में टक्कर हुई थी। बाइक सवार दो कांवड़ियों की सड़क दुर्घटना में मौके पर मौत हो गई जबकि एक कांवड़िया घायल हो गया। वही पुलिस के मुताबिक घायल कांवड़िये की भी उपचार के दौरान मौत हो गई अब मरने वालों की संख्या तीन हो गयी है। इस दौरान कांवड़ियों ने हाइवे पर जमकर हंगामा किया और हाइवे जाम कर दिया जिससे गुस्साए लोगों ने रांग साइड से आ रही कार में भी आगजनी कर दी। वही मामले में एसपी क्राइम रेखा यादव ने बताया कि तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गयी। कांवड़ियों का जत्था यूपी का रहने वाला है।।गाड़ी में आग लगाने के मामले में भी जांच पड़ताल की जा रही है।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित