देहरादून:- कल रात डालनवाला में श्याम लाल पुत्र किशन चंद्र, उम्र 38 द्वारा अपने घर के कमरे के अंदर केबल की तार से फांसी लगा दी । सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे तो श्याम लाल का कमरा अंदर से बंद मिला। परिजनों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी करते हुए दरवाजे को तोड़कर अंदर देखा तो श्याम लाल द्वारा अपने कमरे में पंखे में काले रंग के केबल के तार से फांसी लगाई गई थी। परिजनों की मौजूदगी में केबल के तार को खोलकर श्याम लाल को नीचे उतारा गया तथा मौके पर 108 बुलाकर श्याम लाल को कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा श्याम लाल को मृत घोषित किया गया।
मृतक का पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक के परिजनों से पूछताछ करने पर प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद के दृष्टिगत आत्महत्या करना प्रकाश में आया है। जांच की जा रही है।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री