
देहरादून
पूर्व में हमने मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट और आगाज संस्था द्वारा प्रस्तावित बीज बम कार्यक्रम के बारे में आपको सूचना दी थी ! अब हमारे पीपलकोटी – चमोली के आगाज के साथियों ने- मौलश्री, कचनार, जक्रेंडा , बांस आदि के 2000 बीज बम बनाकर हमको विगत दिनों देहरादून भेज दिए थे !
इस क्रम को आगे बढाते हुए आज – रायपुर से मालदेवता वाली रोड – केसरवाला – चमोली मोहल्ले के साथ साथ वन देवता मंदिर के प्रांगण , फायरिंग रेंज के बाहरी क्षेत्र में लगभग 1000 बीज बम फेंके गए या प्रत्यारोपित किये गए . इस बात का विशेष ध्यान रखा गया की ये बीज बम सरलता और सुरक्षा के साथ इस बरसात में उग पायें !
अब अगले तीन दिन फिर ये बीज बम कार्यक्रम और चलेगा. आज के इस कार्यक्रम में मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रमनप्रीत कौर, ट्रस्ट के सदस्य श्रीमती सुषमा थापा ,श्रीमती सुमन सिंह , श्रीमती कृष्णा , शनिधाम के आचार्य सुशांत राज , इन्द्रजीत सिंह , आगाज फैडरेशन के अध्यक्ष जे पी मैठाणी के अलावा आगाज के इन्टर्न्स टेरी विश्वविद्यालय नयी दिल्ली से मीनल सैनी , यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेट्रोलियम देहरादून से केशव और गौरव सिंह रावत शामिल रहे. 2000 बम बनाने के लिए जीवन्ति वेलफेयर ट्रस्ट , नयी दिल्ली /डाबर ने सहयोग दिया !

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा