भोपाल
मानसिक विक्षिप्त आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब कर पूरे प्रदेश में हड़कंप मचाने वाले बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने 4-5 जुलाई की रात 2 बजे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे सीधी जिले से कुबरी गांव के खैरहवा से साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार किया. वह लगातार लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था. उसकी गिरफ्तारी होने के बाद ही पुलिस ने उसकी पत्नी और मां को छोड़ा. बेटे की हालत देख मां वहीं रोने लगी. पुलिस ने उन्हें तुरंत घर रवाना किया. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है.
बताया जा रहा है प्रवेश शुक्ला बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला का पूर्व विधायक प्रतिनिधि है. उसका यह वीडियो 9 दिन पुराना बताया जा रहा है. वीडियो सीधी जिले के कुबरी बाजार का है. यहां मानसिक रूप से विक्षिप्त आदिवासी युवक बैठा था. प्रवेश शुक्ला ने नशे की हालत में उसके ऊपर पेशाब कर दी. किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. इस घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई. उन्होंने मीडिया से कहा, मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है. मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए. अपराधी केवल अपराधी होता है. उसकी कोई जाति, धर्म या पार्टी नहीं होती. सीधी मामले को लेकर मैंने निर्देश दिए हैं. आरोपी को ऐसी सजा दी जाएगी जो उदाहरण बने. हम उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे.

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा