देहरादून
एसटीएफ देहरादून को बड़ी सफलता मिली है । 2022 अक्टूबर में हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में बदमाशों द्वारा चीता पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में एसटीएफ देहरादून ने मुख्य आरोपी फुरकान अहमद को गिरफ्तार कर लिया है । पांच बदमाशों में से 4 बदमाशों को पुलिस गिरफतार करने में सफल हुई है । एक लाख के इनामी फुरकान अहमद की तलाश देश के कई राज्यों में की जा रही थी। लेकिन सूत्रों से सूचना मिलने के बाद एसटीएफ ने बिहार जिला भागलपुर से गिराफतार कर लिया है । फरार आरोपी के उपर उत्तरप्रदेश , हरियाणा और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज थे । एसएसपी एसटीएफ आयुश अग्रवाल ने बताया अपराधी फुरकान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुख्य मुकीम काला का सक्रिय सदस्य रहा है। पूर्व में भी कई बार पुलिस पर जानलेवा हमला कर चुका है मुकीम काला की मृत्यु के बाद फुरकान अपना गैंग बनाकर लूट डकैती के अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। जिसके तहत लूट के दौरान 2 चिता पुलिसकर्मियों को आरोपी फुरकान और उसके साथियों ने फायरिंग करके घायल कर दिया था ।उन्होंने बताया गैंग का अंतिम मेंबर एक लाख इनामी अन्य मुख्य आरोपी जावेद की तलाश में एसटीएफ देहरादून जुटी हुई है जल्द उसकी गिरफ्तारी भी कर दी जाएगी ।

More Stories
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
वसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की 3 अलग-अलग घटनाओं का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार