देहरादून
अब बात करते है देहरादून में एक ऐसी चोरी की जो आपको चौंका देगी । मोबाइल की चोरी तो आपने सुनी होगी लेकिन पहली बार देहरादून पुलिस ने ऐसे शातिर चोरों को पकड़ा है जो मोबाइल टावर से उन कीमती पार्ट्स को चुराते थे जो मोबाइल नेटवर्क सर्विस के लिए इस्तेमाल किए जाते है।
एसएसपी देहरादून के पीछे खड़े ये नकाब पोश चोर बेहद ही शातिर और चौकाने वाली घटना को अंजाम दे चुके है इतना ही नहीं देहरादून के चार थानों की पुलिस को इनको पकड़ने में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ा है। दरअसल पूरा मामला ये है की देहरादून में पिछले कई दिनों से देहरादून में कई मोबाइल टावरों की सर्विस अचानक बंद हो गई थी जिसके बाद मोबाइल उपभोक्ताओं की शिकायत पर जब टावर लगाने वाली कंपनियों ने टावर चेक किए तो टावर पर सर्विस देने वाले उपकरण ही गायब थे जिसके बाद टावर लगाने वाली कंपनी ने देहरादून के कई थानों में ऐसी रिपोर्ट दर्ज कराई पहले तो पुलिस को लगा की टावर कंपनिया शायद किसी लाभ के लिए झूठ बोल रही है लेकिन जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो पता चला की एक राज्य स्तरीय शातिर चोरों का गिरोह देहरादून में कहीं टावर से इस तरह की चोरी कर चुका है। पुलिस ने इन चोरों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाएं और सीसीटीवी कैमरों की मदद से अलग-अलग राज्यों में दबिश देकर चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया।
देहरादून सेलाकुई क्लेमेंटटाउन पटेल नगर व प्रेम नगर थाना क्षेत्रों से मोबाइल टावर से उपकरण चोरी किए गए थे । पकड़े जाने पर शातिर चोरों ने बताया की वह अंतर राज्य गिरोह है उत्तराखंड के अलावा कई और राज्य में भी इसी तरह की चोरी को अंजाम दे चुके हैं । इस गिरोह का पर्दाफाश किए जाने को लेकर एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुमार ने पुलिस टीम को ₹25000 इनाम देने की घोषणा की है।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू