देहरादून
21 जून को रुद्रांश योगशाला एवं देहरादून के द इंडियन एकैडमी के संयुक्त तत्वाधान में द इंडियन ऐकेडमी के प्रांगण में प्रातःकाल विशेष योग सत्र का आयोजन हुआ,जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा उपस्थित रहे।

इस मौके पर मेयर सुनील उनियल गामा ने कहा कि योग ज्ञान रूपी धरोहर है जो कि शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संयोजन है। उन्होंने प्रदेशवासियों से उत्तराखण्ड को हर स्तर पर उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रतिदिन एक घंटा योग करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। मेयर सुनील उनियल गामा ने कहा कि प्रतिदिन योग करें, सूरज उगने से पहले जगना होगा और खुद को बदलना होगा, जिससे दवाओं पर आने वाला व्यय भी कम होगा।
इस अवसर पर उप नगर आयुक्त के रोहताश शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डी एस तिवारी, पार्षद कमली भट्ट, (बद्रीश कॉलोनी) महेंद्र रावत, (राजीव नगर) जगदीश सेमवाल (नथनपुर), उर्मिला पाल, नेहरूग्राम) देहरादून फुटबॉल ऐकेडमी से वीरेंद्र सिंह रावत, द इंडियन ऐकेडमी के एनसीसी टीचर मोहित मौर्य, तथा अन्य अतिथि व योग साधक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में रुद्रांश योगशाला के निर्देशक सुशील भट्ट ने योगअभ्यास के साथ वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश भी प्रसारित किया।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा