डॉ विशाखा, एस पी , रुद्रप्रयाग
केदारनाथ
केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में एक महिला द्वारा रुपये बरसाये जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस सम्बन्ध में कार्याधिकारी केदारनाथ मन्दिर समिति की तरफ से जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस को तहरीर दी गयी कि सोशल मीडिया में मन्दिर के गर्भ गृह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक महिला द्वारा बाबा केदारनाथ के शिवलिंग पर नोट/रुपये उड़ाये जा रहे हैं जिसमे (क्या कभी अम्बर से सूर्य बिछड़ता है) का संगीत जोड़ा हुआ है तथा एक पं0 द्वारा पूजा सम्पन्न की जा रही है, जो वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है। इस वीडियो से हिन्दू सनातन धर्मावम्बियो की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है जिससे कि देश-विदेश में श्रद्धालुओं की भावनायें आहत होने सम्बन्धी शिकायत के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग पर केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सम्बन्धी भा0द0वि0 की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी है।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री