त्रिवेन्द्र सिंह रावत, पूर्व सीएम उत्तराखंड
बलिया
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का गोडसे प्रेम एक बार फिर मीडिया की सुर्खियां बन गया है …. जिसमे पूर्व सीएम ने अपने उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देश भक्त करार दिया है । पूर्व सीएम ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह केवल ‘गांधी’ उपनाम साझा करते हैं । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने बलिया स्थित पार्टी के जिला मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में कहा ‘गांधी जी को मारा वो एक अलग मुद्दा है…. जहां तक मैंने गोडसे को जाना और पढ़ा है, वह भी एक देशभक्त थे. गांधी जी की जो हत्या हुई, उससे हम सहमत नहीं हैं.’’।पूर्व सीएम ने कहा की कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए रावत ने कहा कि गांधी उप नाम भर से उनकी विचारधारा गांधीवादी नहीं हो जाती. उन्होंने कहा कि ‘जनेऊ’ बाहर लटकाने से उनकी पहचान नहीं बदल सकती है, वह (राहुल गांधी) केवल बात करते हैं….… पूर्व सीएम रावत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केवल गांधी नाम को भुना रहे हैं ।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू