देहरादून
पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने मंदिरों में प्रवेश को लेकर एक आदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अखाड़े ने लड़कियों को छोटे कपड़े में आना प्रतिबंधित कर दिया है। बता दें कि दक्ष मंदिर और नीलकंठ महादेव मंदिर सहित टपकेश्वर महादेव में लड़कियों के छोटे कपड़े पहनकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने इसको लेकर एक आदेश जारी किया है, इसमें उन्होंने कहा की अखाड़े में लड़कियों को छोटे कपड़े में आना प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसी भी बताया गया हैं कि अखाड़ा परिषद के इस फरमान में16 से 30 वर्ष तक के लड़के लड़कियां 80 फीसदी कपड़ों में ही मंदिरों में प्रवेश कर सकेंगे। फिलहाल ये नियम हरिद्वार के प्रसिद्ध दक्ष मंदिर, ऋषिकेश के नीलकंठ और देहरादून के टपकेश्वर मंदिरों में ही लागू होगा और ये तीनों ही शिव मंदिर हैं। ऐसा कई बार देखा गया है कि मंदिरों में छोटे कपड़े पहन कर महिला और पुरुष दोनों ही पहुंच जाते हैं। उसके बाद जब मंदिर प्रशासन उन्हें रोकने की कोशिश करता है तो वह अभिव्यक्ति की आजादी बता कर उनका विरोध करते हैं। बता दें कि मंदिर के प्रवेश द्वार पर नोटिस भी चस्पा किया जा चुका है ।
वहीं मंदिर में छोटे कपड़े पहनने को लेकर आए इस फरमान पर महिला शर्धालुओं ने भी अपनी सहमति दी है। श्रद्धालुओं की माने तो दूसरे धर्मो के लोग मंदिरों में आने पर सभी नियमो का पालन करते है तो फिर अपने सनातन धर्म में क्यों नहीं महिलाए इसका पालन करती है ।

More Stories
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन
जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तराखण्ड STF की साइबर टीम देहरादून की बड़ी कार्यवाही धोखाधड़ी में संलिप्त 1 साइबर अभियुक्त को गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, निवेश के नाम पर की थी ₹69 लाख की साइबर धोखाधड़ी