मसूरी
मसूरी में एक बार फिर बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया मसूरी में उत्तराखंड परिवहन विभाग की बस के ब्रेक फेल हो गए बस ड्राइवर की सूझबूझ से बस में बैठे 40 यात्रियों की जान बचा दी। बताया जा रहा है कि शाम के समय मसूरी लाइब्रेरी बस स्टैंड से देहरादून के लिए 40 यात्रियों को लेकर चली थी की 200 मीटर आगे जाकर अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए जिससे बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई । बस चालक द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी की तरफ टक्कर मार दी जिससे बस में बैठे 40 लोग बाल-बाल बच गए
बस में बैठ यात्रियों ने कहा कि उत्तराखंड रोडवेज की बस का हाल बेहाल है पहाड़ों में भी खटारा बसें संचालित की जा रही है उन्होंने उत्तराखंड सरकार से मांग की गई है कि मसूरी में उत्तराखंड परिवहन की नई बसों को संचालित किया जा सके जिससे कि देश विदेश से मसूरी घूमने आ रहे यात्री अपनी यात्रा को सुरक्षित पूर्वक कर सके
बस के परिचालक ने बताया कि वह मसूरी गांधी चौक से बस में 40 सवारी लेकर देहरादून की ओर जा रहे थे कि वह बस स्टैंड से बस लेकर आगे चले कि 200 मीटर आगे जाकर बस के ब्रेक फेल हो गए जिससे यह पूरा हादसा पेश आया है उन्होंने कहा कि ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया है
सवाल उठता है कि हाल में ही मसूरी में कई ऐसे मामले आ चुके हैं जब बस के ब्रेक फेल हुए हैं और एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी इसमें कई लोग घायल हो गए थे वा दो लोगों की मौत हो गई थी परंतु उसके बाद भी ना तो जिला प्रशासन और ना ही सरकार इस ओर ध्यान दे रही है ऐसे में मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है और अगर इसी तरीके का हाल उत्तराखंड रोडवेज का रहा तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू