चमोली
पूर्व सैनिकों ने रानीगढ़ गौरव सैनिक समिति, गौचर चमोली के बैनर तले आज ओआरओपी/एमएसपी विसंगतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही समिति के अध्यक्ष बीरपाल सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मिशन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष बीरपाल सिंह नेगी ने कहा कि, ओआरओपी/एमएसपी में मौजूदा असमानता अनुचित और अन्यायपूर्ण है। बीरपाल ने कहा कि, भारत सरकार को जवानों के नैतिक मूल्यों का ख्याल रखना चाहिए, जो एक सैन्य संगठन की रीढ़ हैं। इसलिए, जवानों की शिकायत के निवारण के लिए भेदभाव को समाप्त कर एक तर्कसंगत निर्णय लिया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से अपनी मांगों पर शीघ्र विचार करने को कहा।
इस दौरान रानीगढ़ गौरव सैनिक समिति, गौचर चमोली के सचिव मातबर कनवासी, कोषाध्यक्ष कुशाल सिंह नेगी, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह, महामंत्री हरेंद्र सिंह कनवासी, सुरेन्द्र सिंह मल, नरेंद्र बिष्ट, कैप्टन प्रेमपाल, सुबेदार कुशाल, कमालानद, रणबीर सिंह, मातबर कनवासी, उमराव, कैप्टन कमलानंद डिमरी, नरेंद्र सिंह राणा, ब्रज मोहन, बीरेंद्र सिंह, दिलबर, बलबीर सिंह समेत अन्य गौरव सैनिक, बुजुर्ग महिला शिबी देवी आदि मौजूद रहे।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा