देहरादून
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा वर्तमान में प्रचलित उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी / आरक्षी पी.ए.सी. / आई.आर. बी. (पुरूष) / फायरमैन (अग्निशामक) (पुरुष / महिला) भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर दिनांक 21 मई को अभ्यर्थियों का चयन परिणाम निर्गत किया जा चुका है। चयनित अभियर्थियों का अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण संबंधित जनपदों (जहां से अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा हेतु आवेदन किया गया था) में कराया जाना प्रस्तावित है।
उपरोक्त संबंध में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा समस्त जनपद प्रभारियों को राजकीय चिकित्सालयों से संपर्क स्थापित करते हुए चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण दिनांक 3 जून 2023 तक पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश