देहरादून
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अदरक, हल्दी, मसाला फलपौध के बीज वितरण में देरी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राष्ट्रीय बीज निगम (एन.एस.सी) के द्वारा काश्तकारों को बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। गौरतलब है कि कृषि विभाग के लिए राष्ट्रीय बीज निगम (एन.एस.सी) द्वारा बीज की आपूर्ति के संबंध में जी.ओ. जारी किया जा चुका है और शीघ्र ही उद्यान विभाग के लिए भी सरकारी आदेश जारी कर दिया जाएगा।
मंत्री ने बीज वितरण में देरी की खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए काश्तकारों को नुकसान न हो इसके लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को काश्तकारों को तुरंत बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए भी कहा कि किसानों को कृषि से सम्बंधित बीज, उपकरण इत्यादि में आ रही परेशानी का शीघ्र अति शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की बात भी कही। मंत्री ने कहा बीज फल पौध किसान की आत्मा होती है, किसानों के हितों के लिए लापरवाही बिल्कुल भी बर्दास्त नही की जायेगी।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू