चमोली
उत्तराखंड राज्य में चारधाम यात्रा का विधिवत आगाज हो गया है। इसके साथ ही अब सूबे के पांचवें धाम और हिन्दू सिक्ख आस्था संगम श्री लोकपाल हेमकुंट साहिब जी की यात्रा आगामी 20 मई 2023 से आरम्भ होने जा रही है। ऐसे में गोविंद धाम से ऊपर हेमकुंट साहिब तक आस्था पथ से बर्फ हटाने का कार्य भारतीय सेना के जवानों ने 20 अप्रैल से शुरू कर दिया है। बड़ी बात ये रही कि आज सेना के जाबांज जवानों ने हवलदार मलकीत सिंह और हर सेवक सिंह आस्था पथ से बर्फ हटाते हुए रास्ता बनाकर गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबन्धक सरदार गुरनाम सिंह और अन्य सेवादारों के साथ मिलकर हेमकुंट साहिब पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। अभी हेमकुंट साहिब में 10 से 12 फीट बर्फ मौजूद है, भारतीय सेना की 418 इंजीनियर कोर के जवानों द्वारा हेमकुंट साहिब से पहले अटला कोटी ग्लेशियर को काट कर 4 फुट चौड़ा मार्ग बना दिया है। आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कैसे भारतीय सेना के जांबाज जवान 14 हजार फीट की दुरूह जगह पर स्थित गुरु आस्था पथ पर अटला कोटी क्षेत्र में बर्फ का पहाड़ काट कर मार्ग बना रहे हैं। अभी भी पावन स्थल हेमकुंट साहिब और अमृत सरोवर बर्फ से पूरी तरह ढका हुआ है। कल से सेना के जवान ट्रस्ट के सेवादारों के साथ मिलकर हेमकुंट साहिब से नीचे की और पैदल मार्ग से बर्फ हटाने और मार्ग दुरस्त करने में जुट जाएंगे।
वहीं मौसम ओर परिस्थिति देखते हुए भारतीय सेना के जवानों ने पूर्ण रूप से आश्वस्त करते हुए आश्वाशन दिया है कि आस्था पथ से बर्फ साफ कर मार्ग को पूरी तरह श्रद्धालुओं के आवाजाही हेतु जल्द पूरा कर दिया जाएगा

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश