देहरादून
गंगोत्री-यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ ही प्रदेश में चारधाम यात्रा का श्रीगणेश हो गया है। 25 अप्रैल को श्री केदारनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। श्री केदारनाथ धाम में गत दिनों से हो रही बारिश-बर्फबारी के मद्देनजर श्रद्धालुओं से आग्रह है कि वे मौसम के मद्देनजर संभल कर और मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार यात्रा प्रारंभ करें।
विदित हो कि श्री केदारनाथ धाम में रुक-रुक कर बारिश एवं बर्फबारी जारी है। देश एवं विदेश से श्री केदारनाथ धाम आने वाले समस्त श्रद्धालुओं को सूचित किया जाता है कि श्री केदारनाथ धाम जाने से पहले मौसम का पूर्वानुमान देखें। बारिश एवं ठंड से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े ले जाए। बर्फबारी एवं अत्यंत ठंड होने के कारण यात्रा के दौरान तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सभी यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य संबंधी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। यात्री यात्रा प्रारंभ करने या यात्रा के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर तत्काल नजदीकी हेल्थ सेंटर पर जाकर चिकित्सक से परामर्श भी ले सकते हैं। सुगम, सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सम्पन्न कराने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। यात्रा व्यवस्थाओं की नियमित रूप से उच्च स्तर से मॉनिटरिंग की जा रही है।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज