देहरादून
जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर 5 जोन बनाए गए है, जिनके लिए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। प्रथम जोन मोहब्बेवाला से राजपुर रोड़, द्वितीय जोन धूलकोट से कुआंवाला, तृतीय जोन ब्रहमकमल चौक से आईटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रोसिंग से आईटी पार्क, चतुर्थ जोन ट्रांसपोर्ट नगर से गढ़ी कैंट व आईएसबीटी चौक से रिस्पना पुल, लाल पुल, कारगी चौक, शिमला बाईपास चौक से बड़ोवाला चैक तथा मोहब्बेवाला से राजपुर, पांचवा जोन छः नंबर पुलिया से एयरपोर्ट, महाराणा प्रताप चौक से मालदेवता तथा राजपुर से कुठाल गेट डाईवजन तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
प्रथम जोन में 17 स्थानों, द्वितीय जोन में 22 स्थानों, तृतीय जोन में 8 स्थानों, चतुर्थ जोन में 20 स्थानों तथा पांचवे जोन में 8 चिन्हित स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। पहले चरण में चिन्हित 75 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई।
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अवगत कराया कि जनपद/शहर में अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होने की जो समस्या उत्पन्न हो रही है। उसको दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम, यातायात पुलिस, जिला प्रशासन के संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त 5 टीमें बनाई गई है, जिनके द्वारा चिन्हित स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। बताया कि मुख्य सड़क, जंक्शन एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण होने से यातायात बाधित रहने की शिकायतें प्राप्त होती है। जिसके लिए प्रथम चरण में इन्हीं स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है तथा आगे भी अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज