देहरादून
राजधानी देहरादून से चलने वाली तीन ट्रेनों का संचालन बंद होने से लखनऊ, गोरखपुर रूट के यात्रियों को खासी परेशानी हो रही थी, लेकिन अब यात्रियों की परेशानी दूर हो जाएगी।
राजधानी से चलने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों उपासना, जनता और कुंभ एक्सप्रेस का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि लखनऊ के पास पटरियों पर कुछ मरम्मत कार्य चल रहा था। ऐसे में रेलवे ने इस ट्रैक पर कुछ ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था।
इनमें से देहरादून से चलने वाली ये तीन ट्रेनें शामिल थीं। अब काम पूरा हो गया है। ऐसे में बुधवार से इन तीनों ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। बता दें कि इन ट्रेनों का संचालन बंद होने से लखनऊ, गोरखपुर रूट के यात्रियों को खासी परेशानी हो रही थी।

More Stories
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सैकड़ों युवाओं के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, ऋषिकेश
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 3 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 2 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तो के कब्जे से 5 लाख रू0 से अधिक मूल्य की स्मैक हुई बरामद