
देहरादून
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने प्राधिकरण में बहुप्रतीक्षित फेरबदल कर दिया है। आज सहायक एवं अवर अभियंताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव किए गए हैं। कुल 19 कार्मिकों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। mdda vc बनने के बाद प्राधिकरण की कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझकर वीसी की ओर से अब जाकर कार्मिकों को दायित्व बांटे गए हैं।

पिछले दिनों जब उनके द्वारा दो अभियंताओं के तबादले किये गए थे तभी से संकेत मिलने लगे थे वे बहुत जल्द प्राधिकरण में बदलाव करेंगे। बताया जा रहा है कि जल्द कुछ सीनियर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल हो सकता है। यूं भी अभी प्राधिकरण के एक सीनियर अभियंता अधिकारी के हस्तक्षेप को कम किया गया है। जबकि कुछ भरोसेमंदों को आगे लाया गया है। एमडीडीए चूंकि अपने आप में देहरादून व पूरे प्रदेश के लिहाज से अहमियत रखता है तो इन बदलावों पर सभी की नजर टिकी हुई थी।

More Stories
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश