देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को देहरादून के गढ़ी कैंट में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ीकैंट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डॉ. भीमराव बाबा साहेब अंबेडकर एक महान विचारक थे, उन्होंने समाज में सबको समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव को दूर करने और समानता का सिद्धांत लागू करने के लिए भारतीय संविधान का मार्ग चुना। उन्होंने कहा कि डॉ.भीम राव अंबेडकर ने अपने विचारों से कभी समझौता नहीं किया, डॉ. अंबेडकर का महिला सशक्तिकरण पर अतुलनीय योगदान रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने पीएम मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज उनके कार्यकाल में बाबा साहेब को जो सम्मान मिला है, वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलना और उनके आदर्शो को अपने जीवन में उतारने का आव्हान किया।
इस अवसर पर मेघा भट्ट, संध्या थापा, प्रभा शाह, गौरव डंगवाल, बाबू लाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा