देहरादून
पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर उप निरीक्षक सतेंद्र भाटी, थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन तथा उपनिरीक्षक राकेश पवार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना क्लेमेनटाउन को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।
देहरादून में युवकों का आतंक बढ़ता जा रहा है खुलेआम दिनदहाड़े अपराध को अंजाम देकर बदमाश फरार हो जा रहे हैं.बीते दिन जहां देर शाम प्रेम नगर में एक हत्या हुई तो वहीं दूसरी देर रात 11:00 से 11:30 के बीच क्लेमेंट टाउन के टर्नर रोड स्थित दो पक्षों के युवकों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दो गाड़ी दिख रही है. कुछ युवक एक युवक की कार पर डंडे से हमला करते हैं और साथ ही कार चालक को भी गंभीर रूप से घायल कर देते हैं जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. युवक की हालत काफी गंभीर है।
मामले में एसपी सिटी संरिता डोभाल ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जो युवक मारपीट कर रहे हैं उनकी पहचान करके कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर उप निरीक्षक सतेंद्र भाटी, थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन तथा उपनिरीक्षक राकेश पवार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना क्लेमेनटाउन को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा