हरिद्वार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे जहां वह सबसे पहले जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद से मुलाकात करने उनके आश्रम पहुंचे इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली चार धाम यात्रा और हरिद्वार में चल रहे रिंग रोड के कार्य और आने वाले समय में हर की पौड़ी पर कोरिडोर निर्माण पर प्रतिक्रिया दी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में आने वाले समय एक अलग ही स्वरुप हरिद्वार का देखने को मिलेगा जाम से निजात दिलाने के लिए और हरिद्वार की ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए हमने रिंग रोड का कार्य शुरू कर दिया गया है वही हरिद्वार की सुंदरता को बढ़ाने के लिए जल्द ही हर की पैड़ी क्षेत्र में कोरिडोर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा जिससे हरिद्वार का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा।
वही चार धाम यात्रा पर बोलते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि चारधाम यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए इसके लिए हमारे द्वारा सभी तैयारियां की जा रही हैं अब तक 11 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चार धाम यात्रा को लेकर पंजीकरण भी करा लिए हैं इसी के साथ हमने श्रद्धालुओं की व्यवस्था को देखते हुए यह भी निर्णय लिया है कि जो लोग होटल में बुकिंग करा लेंगे उनका स्वता ही चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा हमारा प्रयास रहेगा कि जो श्रद्धालु चार धाम यात्रा के दर्शन करने आ रहे हैं उन्हें सकुशल व व्यवस्थित ढंग से सभी धर्मों के दर्शन कराए जा सके।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा