हरिद्वार
हरिद्वार के सबसे रिहायशी इलाके रानीपुर मोड़ के विशाल मेगा मार्ट के पास भाटिया कॉम्प्लेक्स के टोप फ़्लोर पर स्थित रेस्टोरेंट पर देर रात लगभग 03:30 बजे भीषण आग लग गई। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। रेस्टोरेंट के मालिक ने अंदेशा जताया कि ये आग किसी ने लगाई है खुद आग नहीं लगी है जो की जाँच का विषय है।
आग इतनी भयानक थी की उसने अपने आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। आग लगने से लाखों का नुक़सान हुआ है। देर रात सूचना पर पहुँची दमकल की गाड़ियों ने आग पर क़ाबू पाया लेकिन जबतक दमकल विभाग मोके पर पहुँचा तबतक सब कुछ जल कर राख हो चुका था। ग़नीमत रही कि रेस्टोरेंट में रखे सिलेंडर नहीं फटे नहीं तो ओर भी बड़ा हादशा हो सकता था। अब जाँच का विषय ये है कि ये आग खुद लगी है या किसी ने जान कर लगाई है।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति