
देहरादून
स्वच्छता के नारे को और अधिक बुलंद कर “स्वच्छ वार्ड सुंदर दून अभियान” के तहत मेयर सुनील उनियाल गामा ने वार्ड संख्या 59, गुजराड मानसिंह मे स्थानीय निवासियों के संग खुद झाड़ू और फावड़े से नालियों की सफाई की।

शनिवार को मेयर सुनील उनियाल गामा रायपुर विधानसभा के अंतर्गत वार्ड संख्या 59 गुजराड़ मानसिंह पहुंचे जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों और नगर निगम की टीम के संग मिलकर क्षेत्र में 3 घंटे तक स्वच्छ वार्ड सुंदर दून अभियान के माध्यम से श्रमदान किया।
हमेशा की तरह मेयर सुनील उनियाल गामा ने स्वयं आगे आकर झाड़ू पकड़ा और सड़कों की सफाई शुरू की, कभी कूड़े से चौक हुई नालियों तक पहुंचे और फावड़े से कूड़ा निकालकर नालियों की सफाई की और कूड़े के ढेर जहां जहां दिखे वहां खुद पहुंचकर कूड़ा उठाकर निगम की कूड़ा निस्तारण गाड़ी में रखा।
अभियान के रास्ते में मिलने वाले नागरिकों ने मेयर गामा का अभिवादन किया अपनी समस्याओं से उनको अवगत कराया जिस पर मेयर गामा ने सभी समस्याओं के निपटारे का आश्वासन उनको दिया।
मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि स्वच्छता एक मिशन है, यह तब तक पूरा नहीं होगा जब तक देहरादून का प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को लेकर गंभीर एवं जागरूक नहीं होगा उन्होंने बताया कि इस अभियान का मंतव्य ही यही है कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश जन जन तक पहुंचे और देहरादून देश के स्वच्छता शहरों की श्रेणी में सम्मिलित हो सके।

More Stories
एसएसपी दून की सख्ती, शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी करने वाले छात्र होंगे चिन्हित, छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े/मारपीट पर तत्काल अभियोग दर्ज कर होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही, सम्बन्धित शिक्षण संस्थान की जवाबदेही भी होगी तय
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार